गोण्डा:रविवार को एक होटल पर गैस सिंलेण्डर से आग लग जाने पर दुकान में रखे हजारो रुपये के समान जल कर राख हो गया।आस-पास के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका है।
नगर पंचायत मनकापुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रमेश कुमार गुप्ला पुत्र हरिराम गुप्ता मनकापुर-उतरौला मार्ग पर गुप्ता बिरयानी कार्नर नामक दुकान पर रविवार के दोपहर बाद मटन बनाने के लिये कमार्शीयल गैस खाेला वैसे ही पाइप में आग लग गयी और देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया।आस-पास के दुकानदारो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।इस दौरान दुकान में रखे फ्रीज,कूलर,इनवर्टर,बैट्री व फनीचर जल राख हो गये।लोगो द्वारा अग्नि शमन व डायल 100नम्बर को घटना की सूचना दी सूचना पा कर मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जा सका।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ