Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नेवला के काटने से किसान की मौत

अमरजीत सिंह 
फैजाबाद: रुदौली कोतवाली क्षेत्र के टांडा सूफी गांव में नेवला के काटने से एक किसान की मौत हो गई जानकारी के अनुसार टांडा सूफी गांव निवासी परशुराम (40)पुत्र स्व.धर्मराज खेत से काम करके घर वापस लौट रहे थे।रास्ते में नेवले ने उनके पैर में काट लिया। परशुराम किसी तरीके से घर पहुंचे और परिजनों को बताया कि उन्हें नेवले ने काट लिया है।इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी।हालत बिगड़ती देख परिवारीजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूदौली लाए।यहां डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दी। परिवारीजन लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे