Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो वर्षों से शारदा शहायक नहर बनी सांप बिच्छुओं का बसेरा


अमरजीत सिंह 
 फ़ैज़ाबाद:रुदौली तहसील क्षेत्र से होते हुए निकली शारदा शहायक नहर से ग्राम दशरथ मऊ के पास से निकली माइनर पटी होने के कारण लगभग दो वर्षों से पानी न आने से किसान परेशान।
जानकारी के अनुसार शारदा सहायक नहर से निकली माइनर जो  भेलसर,बनगांवा,दौलाशह तकिया,मखवापुर,बलदी का पुरवा आदि गांवों से होते हुए लोहिया पुल तक गई है जिससे दर्जनों गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई के लिए उपयोगी थी जिससे किसान सिंचाई करके अपनी फसलों की अच्छी उपज पैदा करता था उसी माइनर में लगभग दो वर्षों से पानी न आने से किसान काफी परेशान हैं। माइनर की साफ सफाई न होने से माइनर में बड़ी बड़ी घास उगआई है और सांप बिच्छू ने माइनर को अपना बसेरा बना लिया है।इस बारे में क्षेत्र के भेलसर गांव के किसान मन्नू ठाकुर , रंगीलाल,तालिब,भगौती प्रसाद,वदूद अहमद,अहमद रसूल,रामधीरज,राजू,बक्से लाल,रामू प्रसाद,रमेश कुमार,प्यारे लाल,जोखन लाल,अबुजर मास्टर व शौकत अली आदि किसानों ने बताया कि माइनर में लगभग दो  वर्षो से पानी नहीं आ रहा है जिससे हम सभी किसानों को सिंचाई करने के लिए बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और बारिश न होने से धान की रोपाई के लिए हम सभी किसान 70 रुपये में डीज़ल खरीद कर अपने अपने खेतों की सिंचाई करते हैं लेकिन फिर भी फसलों की अच्छी पैदावार नही मिल पाती है।किसानों ने बताया कि पानी न आने व पूरी तरह से पटी हुई माइनर की  सफाई कराये जाने के लिए हम लोगों ने कई बार शिकायती पत्र भी दिया लेकिन इस माइनर की ओर आज तक किसी भी विभागीय अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया और न ही माइनर की साफ सफाई ही कराई इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जो किसी भी समय फूट सकता है। माइनर में काफी दूर तक बड़ी बड़ी घास उगी हुई है व बालू मिट्टी से माइनर पूरी तरह से पटी हुई है और जिम्मेदारों द्दारा किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सफाई के अभाव में माइनर में ज़हरीले सांप बिच्छुओं ने अपना आशियाना बना लिया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे