अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत विशेष मिशन इंद्रधनुष अभियान आज से शुरू हुआ जो 24 जुलाई तक चलेगा, जिसका उद्घाटन तुलसीपुर भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने नगर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर किया। इस टीकाकरण अभियान में पूर्व में हुए टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर में पूर्व में हुए टीकाकरण से छूटे चिन्हित किए गए 16हजार 752 बच्चे एवं 6हजार 974 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का अभियान आज से शुरू किया गया। बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ क्षेत्र की आशा बहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी सहयोग कर रही हैं, चिन्हित किए गए बच्चों एवं महिलाओं को बुलावा टीम घर-घर जाकर बुला के टीकाकरण करवा रही हैं जिससे टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके एवं कोई भी बच्चा या महिला टीकाकरण से ना छूटे। जागरूकता हेतु पहले से चलाए गए अभियान द्वारा इस बार लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता देखी जा रही है, टीका लगवाने के बाद लाभार्थी दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। तुलसीपुर भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार लोगों के विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए कृतसंकल्पित है और सबका साथ सबका विकास के वादे के साथ आगे बढ़ रही है ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नीना वर्मा ने लोगो से अपील की कि इससे शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी अपने बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य करायें।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ