शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । विकास खण्ड बाबागंज के प्राथमिक विद्यालय पूरे चेरई लालमन में कार्यरत सहायक अध्यापक की शनिवार को दोपहर बाद घर मे ही विद्युत स्पर्शघात से दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की जानकारी पर शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी।
विकास खण्ड के उक्त विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक आनंद कुमार वैश्य ( 36 ) गत वर्ष की जुलाई में 16 हजार की शिक्षक भर्ती नौकरी प्राप्त किए थे। हादसे की जानकारी पर बाबागंज के शिक्षकों में शॉप से आ गया अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अरुण त्रिपाठी पर मंत्री प्रभाकरनाथ पांडे सहित एबीआरसी जेपी सिंह अरुण कुमार द्विवेदी सुरेंद्र कुमार पांडे एनपीआरसीसी राजेश कुमार पांडे कमलेश नोडल सहित ब्लॉक के तमाम शिक्षकों ने घटना पर दुख जताते हुए परिवार कि हर संभव मदद करने का संकल्प लिया। बताते चलें कि विकासखंड में लगातार तीन दिनों के भीतर 2 शिक्षकों की विद्युत स्पर्शाघात से हुई मौत पर शिक्षक स्तब्ध एवं दुखी हैं।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ