Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा


सुनील उपाध्याय 
प्रतापगढ़ । कुण्डा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी ग्राम प्रधान सुरेश यादव पर बीते 10 जुलाई की रात गांव के सामने ही कुंडा बिहार मार्ग पर कार सवार लोगों ने रायफल की बट व लात-घूसों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । 11 जुलाई को पीड़ित प्रधान ने कुंडा कोतवाली में पहुंचकर घटना की तहरीर दी थी पुलिस ने मामले में पहाड़पुर बनोही निवासी शुभम सिंह समेत चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था । पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी कि शनिवार की दोपहर मुखबिर ने सूचना दी कि प्रधान पर हमला करने वाले आरोपी तिलौरी मोड़ पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन का इंतजार कर रहे दोनों को हिरासत में ले लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे