Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक दयाराम चौधरी ने बांटे शुभ शगुन किट


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। मस्तिष्क ज्वर की बीमारी को जड़ से समाप्त करने, संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु केन्द्र और प्रदेश सरकार निरन्तर सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग को संासाधनों से लैश किया जा रहा है। अधिकारी मनोयोग से योजनाओं को जनता तक पहुंचाये तो निश्चित रूप से इसके बेहतर परिणाम सामने आयेंगे। यह विचार सोमवार को सदर विधायक दयाराम चौधरी ने व्यक्त किया। वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कड़ी में संचारी रोग नियंत्रण माह पर केन्द्रित कार्यक्रम को बस्ती सदर के सियरापार के सम्भलपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। 
चयनित महिलाओं को मिशन परिवार विकास नई पहल शुभ शगुन किट भेंट करते हुये   विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि स्वच्छता, शुद्ध पेयजल से अनेक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। गंदगी और दूषित जल के कारण भी कई बीमारियां फैल रही हैं।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ए.एन. सिंह ने योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दिया और कार्यक्रम में सास-बहुओं ने भी हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम में अनिल कुमार पाण्डेय, अश्विनी कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार, आशीष चौधरी, अखिलेश त्रिपाठी, धर्मराज मौर्य, सविता, रेखा, संजू, पूजा, रूक्मिणी, राजपति, अनीता, सुनीता, शालिनी, रामकेवल, चन्द्रकली, सुन्दरी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अनेक  अधिकारी, कमचारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे