सुनील उपाध्याय
बस्ती । बस्ती सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर के परिसर में ‘फ्री बीइंग मी’ की शपथ, झंडारोहण के साथ सोमवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड योग प्रशिक्षण शिविर आरम्भ हुआ।
शिक्षक मो. याकूब सिद्दीकी ने कहा कि जनपद में ‘फ्री बीइंग मी’ के बारे में अभी कम ही लोग जानते हैं, इसे और व्यापक बनाया जाना चाहिए। कहा कि स्काउटिंग मिथक, को तोड़ने, आत्मविश्वास जगाने की दिशा में निश्चित रूप से महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह द्वारा नियम प्रतिज्ञा झंडा गीत प्रार्थना योग आसन विभिन्न प्रकार की तालियों, टोली विधि, ‘फ्री बीइंग मी’ आदि के बारे में जानकारी देने के साथ ही अभ्यास कराया। श्याम नारायण सिंह, परवीन खातून, आयशा फारुकी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ