Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वच्छता के संदेश को व्यवहार में उतारना होगा:चौधरी




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । स्वच्छता के संदेश को व्यवहार में उतारना होगा तभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प साकार होंगे। यह विचार सोमवार को सदर विधायक दयाराम चौधरी ने व्यक्त किया। वे जन शिक्षण संस्थान द्वारा सेन्ट्रल एकेडमी में उद्यमिता एवं कौशल विकास मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुरूप आयोजित स्वच्छता पखवारा के उद्घाटन और स्वच्छता शपथ दिलाने के बाद आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
कहा कि स्वच्छता की शुरूआत घरों से करनी होगी। स्कूलों में छात्रों को स्वच्छता के सम्बन्ध में व्यवहारिक जानकारी देने की जरूरत है। 
विशिष्ट अतिथि जे.पी. तिवारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान का प्रभाव जन मानस पर पड़ा है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाने के बाद स्थितियां और बेहतर होंगी। सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छता का लक्ष्य हासिल होगा। 
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अजय कुमार उपाध्याय ने अतिथियों, आगन्तुकों का स्वागत करते हुये बताया कि 16 से आरम्भ यह पखवारा 31 जुलाई तक चरणबद्ध ढंग से चलेगा।  दीप प्रज्जवल ने आरम्भ कार्यक्रम में पं. सरोज मिश्र, रामानन्द ‘नन्हें’ अभय कुमार उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, अमर सोनी, अवनीश कुमार शुक्ल, सुनील शर्मा, अरूण मिश्र, रेनू श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ल, अमित कुमार श्रीवास्तव, दीक्षा मिश्रा, प्रदीप मुखर्जी, आबिद अहमद, अरशद, विशाल पाण्डेय, शिवशंकर श्रीवास्तव, लालमन के साथ ही विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे