Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पॉलीथीन प्रयोग के विरुद्ध क्लब ने चलाया जन - जागरूकता अभियान


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । पॉलीथीन उन्मूलन अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न इलाकों कें दुकानों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पॉलीथीन प्रयोग के विरुद्ध क्लब के एमसी  नॉर्थ के जोनल एडवाइजर रोशन लाल उमरवैश्य  के अगुवाई में जागरूकता उत्पन्न की गई ।
दुकानदारों को पॉलीथीन प्रतिबंध से संबंधित सरकार के आदेश की जानकारी देते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि पॉलीथिन के प्रयोग पर सजा व जुर्माने का भी प्रावधान है । इस दौरान कागज के थैले तथा पाली बैग भी क्लब द्वारा वितरित किए गए, जिन दुकानदारों पर पालीथीन नहीं मिली ऐसे दुकानदारों को माला तथा गुलाब के फूल भेंट कर सम्मानित किया गया । इस दौरान दुकानदारों को पालीथीन प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई गई । इस दौरान वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉक्टर दयाराम मौर्य  रत्न ने कहा कि पालीथीन स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के लिए बहुत घातक है । इस दौरान एलायंस क्लब इंटरनेशनल के  नार्थ जोनल एडवाइजर/ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य  ने कहा कि दैनिक जीवन शैली में परिवर्तन लाना होगा, पॉलिथीन से धरती का बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सरकार का सहयोग करना चाहिए । क्लब के अभियान के दौरान  नेत्री श्रीमती पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, आरती देवी, घनश्याम, मोहम्मद अनवर, विवेक यादव, विकास यादव, रेखा उमरवैश्य,  अर्चना पांडे, संतोष कुमार, छेदीलाल, कृष्ण गुप्ता, सुरेश अग्रवाल आदि शामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे