Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लगातार हो रहे उत्पीड़न को लेकर पत्रकारों में आक्रोश


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ :पत्रकारों पर हो रहे लगातार उत्पीड़न को लेकर प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष अश्वनी सिंह के नेतृत्व में  क्लब का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की ! 
बताते चले कि  कुछ दिनों पहले पत्रकार मनीष ओझा पर डाक्टर द्वारा जान से मारने के प्रयास के बाद दैनिक प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य  प्रकाश मिश्रा को रविवार को खुद को एक केंद्रीय मंत्री का भतीजा बताकर धमकी देने लगा और गालीगलौज करने लगा जब इस का ऑडियो वायरल हुआ तो संबंधित मंत्री के परिवारीजनो ने बताया की ऐसा कोई शख्स उनके परिवार से तालुकात नहीं रखता ! ,इस मामले को लेकर पत्रकार चिंतित और अक्रोशीत हो उठे ! ,मामले को लेकर सोमवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात  कर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की ,जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने धमकी देने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस आउट किया तो धमकी देने वाले ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी है ! इस मौके पर क्लब के महामंत्री ब्रजेश मिश्र , उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ,दया शंकर पांडेय , विश्वनाथ त्रिपाठी , मनोज त्रिपाठी ,प्रवक्ता शिव मोहन शुक्ला,सुनील सोमवंशी ,उज्ज्वल सिंह ,सुधीर जायसवाल ,रविन्द्र ,पवन सिंह ,रविंदर ,विनय पाठक ,सुनील यादव ,सुलभ श्रीवास्तव ,डीके शर्मा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे