अमरजीत सिंह
फैजाबाद: कभी लोग कहावत कहते थे कि दैय्या न मैय्या सबसे बड़ी रुपया के तर्ज पर रुदौली ब्लाक का संचालन किया जा रहा है यहा पर तैनात कर्मचारी जिलाधिकारी व सीड़ीओ के आदेशो को रद्दी टोकरी में ड़ालने का काम किया जा रहा है शुकवार को दर्जनों मेम्बर के साथ शिकायत कर्ता जिलाधिकारी से मिलकर समित गठन करने की मॉग की साथ ही दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की भी मॉग की
गौरतलब है कि पुरायं गॉव मे जहा एक तरह बिकास का ठिठोरा पीटा जा रहा था वही पूर्व प्रधान राम कैलाश यादव व प्रधान पुष्पा देवी पर लाखों रुपये गमन का आरोप जॉच के दौरान सिद्ध होने के बाद जिलाधिकारी के द्वारा समित गठित करने का आदेश पारित हुआ था लेकिन आदेश को लगभग दो माह बीत चुके है लेकिन समित का गठन नही हो सका
शुकवार को शिकायतकर्ता संजय शुक्ला,रज्जब अली,मुकेश कुमार,बेंकट रमन पाण्ड़ेय,राम सुरेश,राजेन्द्र कुमार मायावती,शीतला प्रसाद, शहनाज बानों व एहरार अहमद ने शुकवार को जिलाधिकारी ड़ा.अनिल कुमार पाठक से मुलाकात कर समित गठन करने की मॉग की उक्त लोगो ने बताया कि गत दिनो हुई जॉच के दौरान ग्राम पंचायत सचिव भगवानदीन सत्य प्रकाश,राम नयन यादव व पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान राम कैलाश,पुष्पा देवी पर 5 लाख 87 हजार रुपये हड़पने का आरोप जॉच अधिकारियों के बाद सिद्ध हुआ जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार पाठक ने पद भारछीन कर तीन सदस्यीय समित गठन करने का निर्देश सहायक बिकास अधिकारी को दिया अबैध वसूली के चक्कर में निर्देश को दो माह बीत चुके है पर समित का गठन करना वाजिब नही समझा साथ ही पीड़ित ने शुकवार को जिलाधिकारी डा.अनिल कुमार पाठक ने सीड़ीओ अक्षय त्रिपाठी दो दिन के भीतर पत्राचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वही न्याय न मिलने पर ग्राम सभा से निर्वाचित सदस्य इस्तीफा देने की बात भी जिलाधिकारी से कही इस बाबत मे जब सीड़ीओ अक्षय त्रिपाठी से सम्पर्क करना चाहा तो फोन बजता रहा फोन रिसीब नही हो सका


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ