अमरजीत सिंह
फैजाबाद :आशा बहू व पूर्व प्रधान के द्वारा फर्जी तरीके से अधिकारियों की मिलीभगत कर पियर ऐजुकेटर पद पर चार लोगो को भर्ती कराने का मामला प्रकाश में आया वर्तमान ग्राम प्रधान ने सीएचसी प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मॉग की और सीएमओ को भी दूरभाष पर जान कारी दी
मामला तहसील क्षेत्र के पारा पहाड़पुर ग्रामसभा का है ग्राम प्रधान गीता सिंह पत्नी रणबीर सिंह ने सीएचसी प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र दिया ग्राम प्रधान पति ने बताया कि हमारे ग्रामसभा मे सुमन पत्नी बिमल शर्मा आशा बहू है जो लगभग तीन माह पहले पियर ऐजुकेटर पद पर नियुक्त के लिए हस्ताक्षर कराने गयी थी तब मैने खुली बैठक कर चयन करने की बात आशा बहू से की लेकिन उसके बाद आशाबहू ने पूर्व प्रधान के हस्ताक्षर से चारो लोगो की नियुक्त करा ली मामले की जानकारी 14 जुलाई को दूरभाष पर सीएचसी मे तैनात दिलीप कुमार के द्वारा दी गयी तब मैने सीएमओ से दूरभाष पर व सीएचसी अधीक्षक ए के गुप्ता के लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मॉग की पूछे जाने पर सीएचसी प्रभारी ए के गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान मे है जॉच कराकर कार्यवाही की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ