राकेश गिरी
बस्ती आज हिन्दुयुवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ताओं द्वारा पग यात्रा आई टी आई से प्रेस क्लब तक निकाली गई । यात्रा के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के जयकारे के साथ समापन किया गया । प्रेस क्लब में बस्ती जिले के जिला अध्यक्ष रमेश भारती द्वारा माल्यार्पण किया गया । प्रेस क्लब में बस्ती जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। रमेश चन्द्र को जिलाध्यक्ष , रमेश पांडेय, जिला संयोजक , रवि मोदनवाल को जिला महामंत्री , नागेंद्र बहादुर सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष , अजय मिश्र योगी को आई टी सेल प्रभारी बनाया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल का समय बीत गया राम मंदिर पर कोई स्पष्ट नजरिया बीजेपी की तरफ से नही मिला । समान नागरिक संहिता , जनसंख्या नियंत्रण कानून, कश्मीर में विस्थापित हिंदुओं को पुनर्स्थापित करने के लिए कोई स्पष्ट नजरिया नही दिखाई पड़ा । इस पद यात्रा के जरिये हम चेतावनी दे रहे है । अयोध्या में राम मंदिर प्रक्रिया शुरू करिए नही तो 6 महीने के बाद जब हिन्दू संकल्प लेगा तो यूपी ही नही पूरे देश से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जायेगा । भाजपा ने हिंदुओं से सपने व सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ