सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । उ0प्र0 शासन के अवस्थापना एवं औद्यौगिक विकास सचिव तथा जनपद के नोडल अधिकारी महेन्द्र्र प्रसाद अग्रवाल द्वारा आज जनपद में भ्रमण कर विकास कार्यो, कानून व्यवस्था, नगरीय स्थिति की जानकारी ली गयी। महेंद्र अग्रवाल का स्वागत जिलाधिकारी डाॅ0 राजशेखर द्वारा पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय आदि जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण गृह में किया गया। तथा विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो की संक्षिप्त जानकारी ली गयी। सचिव द्वारा प्रथम चरण में जिलाधिकारी आदि अधिकारियों क साथ विकास खण्ड सदर का निरीक्षण किया गया।
विकास खण्ड में आवासीय भवन, ग्राम विकास अधिकरण का प्रशिक्षण केन्द्र साफ सफाई एवं विकास खण्ड में स्थापित सभी पटलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मनरेगा आदि से भुगतान होने वाले कार्यो लाभार्थी परक योजनाओं की पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। सचिव ने कहा कि जिन वस्तुओं पर जीएसटी दर लागू है उनसे सम्बन्घित कार्यो का भुगतान जीएसटी एवं अन्य कर का मानक के अनुसार कटौती कर सम्बन्घित संस्था/फर्म का भुगतान किया जाय। तथा जिनका कटौती नहीं हुआ उनकी सूचना व्यापार कर आदि विभाग तथा सम्बन्घित फर्म को जानकारी दी जाय। सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की समीक्षा में ग्राम सभा पाण्डेय डीह के निर्मित शौचालयों की जानकारी ली गयी तथा उसे शासकीय वेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिये गये।
अन्य लाभार्थी परक योजनाओं में समय से लाभार्थियों केा सुविधा देने तथा सत्यापन की आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। जनपद में स्वच्छता अभिायान की समीक्षा में विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 17570 शौचालय बनने हैं जिसका औसत शासन द्वारा 185 प्रति दिवस निर्धारित किया गया है जिसमें मानक से ज्यादा लगभग 226 से उपर प्रतिदिन बन रहे है तथा इसमें और तेजी लाने के लिए ग्राम स्तर पर समीक्षा की जा रही है। तथा निर्धारित लक्ष्य को निश्चित रूप से सितम्बर माह तक पूरा कर लिया जायेगा क्योंकि लगभग दस हजार से ज्यादा शौचालय बनने है। सचिव द्वारा विकास खण्ड परिसर मे साफ-सफाई करने तथा खाली स्थानों पर पौधरोपण की कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया है। तथा जनपद के पौधरोपण में निर्धारित लक्ष्य जो लगभग सात लाख है उसकों भी पूरा करने का निर्देश दिया गया। सचिव ने यह भी कहा कि जो भी कार्य हा ेरहे है उसका नियमित समय से रिपोर्टिंग किया जाय और इसके निर्धारित सूचनाओं के प्रेषण में कमी न रखी जाय तथा इसको अधिकारीगण भी समय पर देखे। इस समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डये, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, एसडीएम सदर प्रकाश शुक्ला अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, अभियन्तागण एवं सहायक आदि उपस्थित थे।
सचिव श्री अग्रवाल द्वारा अगले चरण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ पूरानी बस्ती थाने का निरीक्षण किया गया। थाने के निरीक्षण में माल खाना, कम्प्यूटर रूम, आवासीय परिसर आदि बिन्दुओं का निरीक्षण किया गया। सचिव ने कहा कि प्राप्त आवेदनों/शिकायतो का एवं समाधान दिवस/थाना दिवसों से प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाय तथा इसमें तैनात कार्मिको का रवानगी आदि भी दर्ज की जाय। थाने में सशस्त्र रजिस्टर, व्यवहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मुलाकाती रजिस्टर आदि का नवीनतम् अपडेट किए जाय तथा पुलिस मित्र एवं ग्राम सुरक्षा समितियों को भी और कारगर बनाया जाय, जिससे की बेहतर और विश्वास पैदा हो सके। सचिव द्वारा दिनाॅक 27, 29 एवं 03 के प्राथमिक दर्ज की स्थिति की जानकारी ली गयी तथा शासन/नियम से निर्धारित जाॅच/विवेचनाओं को पूरा करने के निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 राजशेखर, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज सहित पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
सचिव द्वारा अगले चरण में राजकीय पालिटेक्निक के पास निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कालेज के परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित अभियन्ताओं ने बताया कि इसका निर्माण मई 2016 से प्रारम्भ हुआ था और अभी तक का लगभग 17 करोड़ प्राप्त हुआ है और धनराशि प्राप्त होगे तो प्रशासनिक भवन आदि हम दिसम्बर 2018 तक देंदेंगे। सचिव ने कहा कि मरम्मत हो रह ेकार्यो का समय-समय पर परीक्षण भी कराया जाय तथा एनडीटी (नाॅन डिस्टेªक्शन टेस्ट) भी कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कालेज का निर्माण समय से पूरा करे और इसकी किसी भी प्रकार से प्रस्तावित आगणन से ज्यादा लागत नही आना चाहिए तथा दो-दो कालेज यह स्थित होने वाले है इसलिए यहाॅ एक पुलिस चैकी के लिए भी मानक के अनुसार कक्ष बनाया जाय। यह विषय पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान में लाया गया।
सचिव द्वारा अगले चरण में बस्ती महसों रोड का निरीक्षण किया गया, जिसमें सचिव न ेकहा कि वर्षा के कारण रोड़ पर गड्ढंे बढं गये है इसका भी मरम्मत आदि किए जाय। विकास विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागीय कार्यो के प्रति सजग एंव जागरूकता से तथा बेहतर समन्वय से कार्य करे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ