Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में चार लोगो के विरूद्व वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज


गोण्डा :- छपिया थाना क्षेत्र के चुवाड गांव में एक जगह कई दर्जन पेड़ कटने की सूचना वन विभाग को मिली।सूचना मिलने पर फॉरेस्टर अमरेश चौधरी अपनी टीमों के साथ काटे गए स्थल पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि काटे गये सभी पेड़ करीब चार दिन से ऊपर के लग रहे थे।उन्होंने बताया कि टीमों द्वारा नपाई के पश्चात 44 सागौन के जड़ मिले।









क्या था मामला  
छपिया थाना क्षेत्र के चुवाड गांव के निवासी  समयदीन मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने पुत्र दिलीप कुमार मिश्र को बटवारा करके अलग कर दिया था।दिलीप दिल्ली मे कही नौकरी करते है।दिलीप कुमार मिश्र को बटवारे के तहत मिली जमीन गाटा संख्या 815 मे पैसठ पेड सागौन लगा रखे थे।दिलीप के दिल्ली होने का फायदा  उठाते हुए समयदीन मिश्र ने लकड़ी ठेकेदार मुकेश वर्मा निवासी ग्राम अमबरपुर थाना कोतवाली मनकापुर के हाथ पेड़ो को बेच दिया।फॉरेस्टर ने बताया कि काटी गयी लकड़ियां अभी बरामद नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि समयदीन मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद चुवाड,मुकेश वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम अमबरपुर कोतवाली मनकापुर सहित चार लोगो के विरुद्ध उत्तर प्रदेश वन  संरक्षण  अधिनियम की धारा 4/10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।साथ ही लगभग एक लाख बत्तीस हजार जुर्माना भी लगाया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे