Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्काउट गाइड और खेलकूद पाठ्यक्रम के अनिवार्य अंग:खण्ड शिक्षा अधिकारी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। स्काउट गाइड और खेलकूद पाठ्यक्रम के अनिवार्य अंग हैं, इनके प्रशिक्षण से प्रतिभागियों का  सर्वांगीण विकास होता है। यह विचार खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने सल्टौआ विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सल्टौआ के परिसर में तीन दिवसीय अनिवार्य स्काउट गाइड शिविर में प्रवेश, प्रथम सोपान,द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन झण्डा रोहण करते हुए व्यक्त किया। 
 जिला  स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय,जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह ने नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत,स्काउट प्रार्थना, सेन्स गेम,आसन, व्यायाम, ताडासन, हस्तपादासन, अनुलोम विलोम, मैसेंजर ऑफ पीस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पावित्री पाण्डेय,गिरजेश सिंह, रमेश कुमार, मंजू वर्मा,चन्दन श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, अब्दुलकादिर, जयवीर, रामउग्रह, विनोद कुमार, ज्योति त्रिपाठी, राज कुमार ने योगदान दिया।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे