अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय किसान संघ ने महाराजगंज तराई क्षेत्र के कुछ गांव की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा । ज्ञापन में महाराजगंज तराई क्षेत्र के सेमरी खैरहनियं मार्ग पर बालू ढुलाई के कारण ध्वस्त हुए डिप के कारण कई गांवों के आवागमन में समस्या उत्पन्न होने की बात कही गई है और मांग की गई है कि अभिलंब डिप को ठीक कराया जाए जिससे कि क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन की सुविधा बहाल हो सके ।
संघ के जिला अध्यक्ष जगदंबिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि खैरहनियां मार्ग पर ग्राम गंजडी मे समय माता मंदिर के पास डिप बालू लदान के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । इस डीप के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आने जाने में समस्या हो गई है । बीमार बच्चे महिलाएं तथा वृद्ध लोग पानी से होकर बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है । महाराजगंज तराई या फिर जिला मुख्यालय जाने के लिए 50 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके क्षेत्र के लोगों को जाना पड़ रहा है । कई बार जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों से डीप को सही कराए जाने का अनुरोध भी किया जा चुका है परंतु कोई नतीजा सामने नहीं आया ना ही कोई कार्यवाही की गई जिसके कारण भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को सौंपा है । जिलाधिकारी ने संघ की मांग पर शीघ्र विचार करके कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया है । प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी , संरक्षक सेतुबंधु तिवारी, मदन गोपाल तिवारी, प्रदीप कुमार, रामनिवास यादव, कृष्णकांत, उपाध्यक्ष परशुराम यादव, अरुण कुमार, मनोज कुमार मौर्या, धर्मेंद्र वर्मा , कृष्णा दत्त दुबे, कमरुद्दीन, बेचन लाल, कृपाराम वजहउद्दीन, दिनेश, राजेश्वरी प्रसाद, रामजियावन व प्रिंस कुमार वर्मा सहित तमाम लोग शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ