रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा। योगी सरकार में गाँव वालो की तरफ से बिद्दुत विभाग के खिलाफ खुलेआम अबैध वसूली का आरोप लगाकर तहलका मचा दिया।होभी क्यो ना क्योकि गाँव में लगा ट्रांस्फार्मर एक महीने के अन्दर एक एक करके तीन पीस जल गया जिसका खामियाजा गाँव के लोगो को भुगतना पड़ रहा है।बिजली ना रहने से पूरा गाँव अंधेरे में रहने को मजबूर है।जहाँ मोबाईल सोपीस बनकर रह गयी है।वही होरही भीषण बारिस में मच्छरो का आंतक जबरदस्त फैला हुआ है।विषैले जीव जन्तुओं का खतरा बढ़ता जारहा है।विषेश कर बच्चो के पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।और तो और गाँव में लगा राजकीये नलकूप के ना चलने से गाँव वालो के धान की रोपाई पर सीधा असर डाल रहा है।और धान के फसल की रोपाई पिछड़ती जारही है।जिससे किसानो में योगी सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है।जो कभी भी बड़े आन्दोलन का रूप ले सकता है।
बताते चले की मामला तरबगंज विकासखन्ड के ग्रामसभा धौरहराघाट के मजरा झामपुरवा का है।जहाँ 63केबी का लगा ट्रास्फार्मर जल गया था।जिसको किसानो ने आपस में चंदा लगाकर प्राईवेट गाड़ी से ले जाकर उसके बदले 100केबी का ट्रास्फार्मर लाकर लगवाया जो केवल पाँच दिन बाद ही जल गया।जब गाँव के लोगो ने तरबगंज के जेई से बात की तो जेई ने कहा की फिर चंदा लगाकर प्राईवेट गाड़ी लेकर आवो तभी दूसरा ट्रास्फार्मर लग पायेगा।मजबूर बेबस किसानो ने आपस में पुनः चंदा लगाकर पैसा इकटठा किया और प्राईवेट गाड़ी से लेजाकर बदला व दूसरा लेकर आये।जो लगाया गया और दस दिन बाद जल गया।अब जब फिर गाँव के किसानो ने जेई महोदय से बात की तो फिर वही जबाब मिला की गाड़ी लेकर आवो तभी लग पायेगा ट्रासफार्मर।जिससे परेशान होकर गाँव के उमाप्रसाद मिश्र,अंजनीकुमार,ललित,राजाराम साहनी,त्रिलोकीनाथ मिश्र व चन्द्रप्रकाश आदि गाँव वालो ने मिलकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर जेई के खिलाफ शिकायत की और कहा की राजकीये नलकूप होने के बाद भी जेई द्वारा जो अबैध वसूली की गयी है उसे वापस दिलाने की कृपा करे।
क्या कहते है जिम्मेदार
पूछने पर तरबगंज फीडर के जूनियर इंजीनियर ने बताया की जब हमे सरकारी गाड़ी मिलेगी तब ट्रास्फार्मर बदला जायेगा।जिसमें आठ से दस दिन तक लग सकते है।अबैध वसूली की शिकायत पर बताया की गाँव वाले सरासर झूठा आरोप लगारहे है।जो एकदम निराधार है।हम अपनी नौकरी थोढ़े फंसायेगे।वही अधिशाषी अभियन्ता ने बताया की एक महीने के अन्दर तीन तीन पीस ट्रास्फार्मर जलना गले नही उतर रहा है।फिर भी जाँच करवायेगे और अबकी बार सबसे अच्छा ट्रास्फार्मर लगवायेगे वैसे बारिस का मौसम है थोड़े से ही लोड में ट्रास्फार्मर जल जाना आम बात हो गयी है।अबैध वसूली पर कहा की हमे जानकारी नही है पता लगायेगे।वैसे हमारे पास सरकारी गाड़ी हमेशा उपलब्ध रहती है।प्राईवेट गाड़ी से ट्रास्फार्मर लाना लेजाना।गलत है अगर यैसा हुआ है तो जाँच करवायेगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ