Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर


अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक शुरुआत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी घनश्याम सिंह ने जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी जिला अधिकारी को दी । 















सभी योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम कृष्णा करुणेश ने संतोषजनक प्रगति ना होने के कारण असंतोष जताया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित मौजूद समस्त पीएचसी तथा सीएससी के चिकित्सा अधिकारियों को योजनाओं का लाभ सत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए आशा बहुओं का भरपूर सहयोग लिए जाने को कहा । आशा बहुओं को मासिक कम से कम 35 सो रुपए प्रदान किए जाने का भी निर्देश सीएमओ को दिया । 










अभी तक आशा बहुओं को 2365 रुपए मासिक ही मिल रहे हैं । डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया की जननी सुरक्षा योजना परिवार नियोजन मातृ शिशु कल्याण योजना का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा की स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा आशा बहू के बीच सौहार्दपूर्ण आपसी सामंजस्य बनाए जाने की आवश्यकता है । स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन हेतु आए धन का संतोषजनक ब्यय न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि योजनाओं के लिए आए धन का शत प्रतिशत सदुपयोग किया जाना चाहिए । बैठक के दौरान सीडीओ कृतिका ज्योत्सना, अपर सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार तथा डीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी समस्त पीएचसी तथा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे