डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- कहा गया है की बीबी कलम और किताब जिसके पास जाते हो उसी के होकर रह जाते हैं यह वाक्या नवाबगंज थाना अंतर्गत हथवा निवासी सूरज के साथ हुआ घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं सूरज की पत्नी अपने मुंहबोले जीजा के घर एक शादी में आई थी, और फिर वापस पति के घर जाने से इंकार कर दिया।पति ने 16 जुलाई को मुंहबोले जीजा के विरुद्ध पत्नी से 40 हजार रुपए व 7 थान जेवर ले लेने व उसे मार कर फेंक देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर दी।
सूरज निवासी हतवा थाना नवाबगंज की पत्नी किरन अपने दुधमुँहे बच्चे को लेकर मुंहबोले जीजा वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर के बाबा मठिया निवासी गब्बर के यहां शादी में 29 जून को आई थी।इससे मियां - बीवी में आए दिन लड़ाई - झगड़ा होता रहा । शादी के बाद किरन अपनी ससुराल न जाकर अपनी मां के साथ 6 जुलाई को कहीं चली गई । सूरज ने वजीरगंज पुलिस को दी तहरीर मे आरोप लगाया कि चंदापुर बाबा मठिया के गब्बर ने मेरी पत्नी से 40 हजार रुपये व 7 थान जेवर ले लिए हैं और उसे मारकर फेंक दिए है ।पुलिस ने सूरज की बीवी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसे बिहार का लोकेशन मिला । गब्बर अपने साथियों के साथ बिहार से उसे शुक्रवार को थाने लाया।पुलिस के समझाने पर पत्नी पति के साथ जाने को राजी हो गई।प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में सुलह करा दी गई है व पत्नी अपनी ससुराल चली गई है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ