Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कप्तानगंज थाने से फरार चोर 14 घंटे बाद गिरफ्तार


सुनील उपाध्याय/दिलीप पाण्डेय

बस्‍ती : भैंस चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए मंगलवार की देर रात दो चोरों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर कप्तानगंज थाने पहुंची। यहां से एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।











 सूचना थानेदार व पुलिस कर्मियों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीमें चोर की तलाश में जुट गईं। चौदह घंटे बाद बुधवार की शाम छह बजे पुलिस उसे उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर पाई। थानाध्यक्ष सतानन्द पांडेय का कहना है कि यूपी 100 दो चोरों को पकड़ कर लाई थी। उन्हें गाड़ी से उतार कर थाने में बैठाने के बीच ही एक आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला था। 










गोपियापार में देर रात बाइक से पहुंचे थे चोर
कप्तानगंज थाने के गोपियापार में सड़क के किनारे काली प्रसाद का मकान स्थित है। मंगलवार की रात करीब दो बजे दो शातिर यहां बाइक से आए। घर से थोड़ी दूर बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद दो घरों से दो मोबाइल चुराने के बाद काली प्रसाद के घर के सामने बंधी भैंस को खोलने लगे। बताया जा रहा है कि थोड़ी दूरी पर एक पिकअप भी खड़ी थी, जिस पर भैंस को लादकर ले जाने की योजना दी। 











भैंस को खोल कर ले जाते वक्त अचानक घर के बाहर सोए काली प्रसाद की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए चोरों को दौड़ा लिया, इनमें से एक पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों एकत्र हो गए और दूसरे चोर को भी पकड़ लिया। शोर सुन थोड़ी दूरी पर खड़ी पिकअप के साथ मौजूद लोग गाड़ी लेकर फरार हो गए। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे