Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेंटेनेंस मशीन पटरी से उतरी कई ट्रेनें रोकी गई


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । आज बस्ती में रेलवे ट्रैक को मरम्मत करने वाली मेंटेनेंस मशीन रेलवे ट्रैक से उतर गयी जिससे गोविंद नगर स्टेशन के पास दोनों तरफ से ट्रेनों का आवागमन हुआ बंद ,अमरपाली सत्याग्रह अयोध्या पैसेंजर दून एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन पर ही रोक दी गई है बिहार को जाने वाली गाड़ियों को गोंडा स्टेशन पर रोक दिया गया है। बस्ती जिले के गोविंद नगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को मरम्मत करने वाली मशीन रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गई जिससे दोनों तरफ के आवागमन से बाधित हो गया वही बिहार को जाने वाली ट्रेनों को गोंडा मनकापुर और बभनान रेलवे स्टेशन पर रोका गया है साथ ही दिल्ली  मुंबई को जाने वाली सभी ट्रेनों को बस्ती रेलवे स्टेशन और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया है वही रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक को खाली कराने के लिए काम तेज कर दिया है साथ ही रेलवे ट्रैक को बनाने कभी काम चल रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे