Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण व उनका संरक्षण बहुत जरूरी-डॉ एके सिंह



हिंदू मुस्लिम एकता समिति के नेतृत्व में पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन
खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।लम्भुआ कस्बे में हिंदू मुस्लिम एकता समिति के खुर्शीद अहमद फारूकी के नेतृत्व में पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों को मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर एके सिंह व वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधाकर सिंह तथा वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव सिंह ने पौध वितरण किया वरिष्ठ सर्जन डॉ एके सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण तथा उनका संरक्षण बहुत ही जरूरी है मनुष्य जीवन के लिए हमारे आसपास पौधों का होना बहुत ही आवश्यक है बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधाकर सिंह ने कहा कि हम लोगों को एक एक पौधा लगाने के लिए संकल्पित होना होगा जिससे मानव जीवन पर मंडरा रहे संकट को दूर किया जा सके और पर्यावरण को असंतुलित होने से बचाया जा सके। मौके पर अलीमुद्दीन बचन्नू, अमर बहादुर सिंह रामप्यारे साहू हाजी जाहिद हुसैन फारुकी मकबूल अहमद नूरी गुलाम दस्तगीर इदरीसी सुशील बरनवाल संजय श्रीवास्तव  इमरान इदरीसी सलमान इदरीसी इमरान फारुकी डॉक्टर लक्ष्मण गांधी वाजिद हुसैन अनीस अहमद फारुकी शादाब सिद्दीकी उसमान इदरीसी मोहम्मद हसन फारुकी जुनैद राइन आलोक अग्रहरि हजार फारूकी संजय सोनी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे