अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। तनाव से प्रतिभाओं का जीवन दबाव में आ जाता है और वह अपने कार्य क्षेत्र में सफल होने के लिए जरूरत से जादा जूझने के लिए विबस हो जाते हैं । ऐसी परिस्थित में , यदि मेडीटेशन को अपने जीवन में सम्मलित कर जीवन जीने का प्रबन्धन जान लिया जाए तो यही जीवन खेल सा प्रतीत होने लगता है , जिससे व्यक्ति जीवन में अन्नत ऊँचाइयों को छू कर कामयावी हासिल करने में सामर्थयवान बन चुका होता है ।
यह उदगार प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विधालय बलरामपुर सेंटर के तत्वाधान में आयोजित शिक्षा में मेडिटेशन का महत्व तथा तनाव मुक्त जीवन के लिए मेडिटेशन जरूरी विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवा केन्द्र प्रभारी वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका ब्रह्मा कुमारी अमिता बहन ने महराज गंज बाजार के राम फल इन्टर कालेज में व्यक्त किये । विद्यालय के डारेक्टर अम्बिकेश्वर प्रसाद मिश्रा एंव प्राचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्य क्रम का उदघाटन किया ।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ट राजयोगी भ्राता ब्रह्मा कुमार रणधीर भाई ने अध्यनरत् छात्र छात्रओं को " तनाव मुक्त जीवन जीने की कला पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए " मेडीटेशन का अभ्यास भी कराया । इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ो विधार्थी सहित ब्रह्माकुमारी पूजा बहन , पूनम बहन सहित तमाम भाई बहनें उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ