अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तत्वावधान में नगर के कश्यप समाज रामजानकी मंदिर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूति की गई । इस बैठक में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच पर रणनीति बनाई गई एवं टोली बनाकर नगर तथा वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चलाने पर जोर दिया गया । बैठक की अध्यक्षता विभाग संरक्षक हरिवंश सिंह ने किया । जिलाध्यक्ष डॉ तुलशीष दूबे, महामंत्री अम्बरीष शुक्ला, विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष रमेश पांडेय ने अयोध्या कूच की योजना पर अपने विचार व्यक्त किए ।
बैठक में कोषाध्यक्ष अभिषेक कसेरा, जिला मंत्री निशांत चौहान, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रजत प्रकाश, चंदन श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी भानू प्रकाश, नगर महामंत्री राजीव सोनी, नगर मंत्री अजय मिश्रा, हिन्दू हेल्प लाइन के जिला संयोजक कृष्ण कान्त पुजारी, अमित सिंह, राष्ट्रीय छात्र परिषद के अजीत ओझा, जिला महामंत्री विजय भूषण, उपाध्यक्ष जितेंद्र नारायण, नीरज कुमार टेढ़ी बाजार वार्ड अध्यक्ष राहुल मिश्रा, पंडित वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, अभय खंडेलवाल सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ