Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद BSA का बेतुका फरमान :दफ्तर में दिखे पत्रकार तो कटेगा कर्मचारियों का वेतन









अमरजीत सिंह 
फैजाबाद : जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आर्थिक भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी का मामला कोई नया नहीं है, सुविधा शुल्क लेकर सुविधा देने की परंपरा पुरानी रही है | लेकिन ऐसा कम ही होता है जब इस तरह के आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ पाते हैं | लेकिन अगर आ जाएं तो वि भाग के जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठा सकते हैं इसकी एक शर्मसार करने वाली नजीर सामने आई है बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय फैजाबाद में | जहां पर जब रिश्वत लेने की वीडियो वायरल हुई तो इस घटना से सबक लेते हुए कार्रवाई करने की जगह बीएसए साहिबा इतनी नाराज हुए कि उन्होंने एक तुगलकी आदेश जारी करते हुए कार्यालय में पत्रकारों के आने पर कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है | बाकायदा इस आदेश को दफ्तर के की दीवारों पर चस्पा कर दिया गया है।
फैजाबाद की बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने चस्पा कराया निर्देश दफ्तर में दिखे पत्रकार तो कर्मचारियों का कटेगा वेतन






जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह अपने दफ्तर में रिश्वत लेने के मामले के मीडिया में आने और वीडियो वायरल होने से इतना नाराज़ हैं कि उन्होंने कार्यालय में प्रवेश के लिए पत्रकार और अध्यापकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।कार्यालय में बाकायदा नोटिस चस्पा की गई है कि अगर कोई पत्रकार या अध्यापक किसी पटल पर बैठा मिला तो संबंधित पटल के कर्मचारी का 1 दिन का वेतन काट लिया जाएगा। इस तुगलकी फरमान को लेकर आने जाने वालों में चर्चा का विषय बन गया है।बेसिक शिक्षा कार्यालय पिछले काफी दिनों से अपने कार्यप्रणाली के लिए चर्चित रहा है।





बीएसए अमिता सिंह ने दी सफाई पत्रकारों का है स्वागत पर आदेश वापस लेने को तैयार नहीं माना जा रहा है कि कार्यालय में एक कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह फरमान जारी कर दिया।







 पिछले दिनों जिलाधिकारी डॉ अनिल पाठक ने कार्यालय में छापा मारकर कर्मचारियों के गतिविधियों पर आशंका जाहिर की थी जिसके बाद कार्यालय के कर्मचारी आशंकित हो चुके थे हालांकि छापे के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह छुट्टी पर थी। 









जब इस फरमान को लेकर मीडिया ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कार्य में बाधा आ रही थी इसलिए ऐसा फरमान जारी करना पड़ा लेकिन पत्रकारों का स्वागत है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह पत्रकारों का स्वागत जरूर कर रही है लेकिन चस्पा नोटिस से पत्रकार शब्द हटाने को राजी नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे