सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । हिन्दू युवा वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में आमरण अनशन पर बैठे सन्तों के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रधान मंत्री को भेजा है । हिन्दू युवा वाहिनी के ज्ञापन के माध्यम से अपनी तीन मांगे भारत के संसद में कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करें । दूसरी मांग सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि का निर्माण कराया जाय । राष्ट्रपति राम कोविंद द्वारा श्रीराम जन्मभूमि निर्माण शुभारम्भ किया जाय ।
ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र, रमेश पांडेय, राकेश सिंह ,अजय मिश्र, प्रभात गौतम, सोनू गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ