Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत , कोहराम










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । तालाब में नहाते समय डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई ! इस खबर के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।






जानकारी के अनुसार जिले के फतनपुर इलाके के सुरमा मिसिरपुर गांव निवासी मजदूर महंत का बेटा नीरज 7 पड़ोसी यशवंत के बेटे अंकित 9 के साथ बुधवार की सुबह गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही दोनों डूब गए। 





घटना की जानकारी के बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब के पास जुड़ गई । आनन-फानन में फतनपुर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराते हुए किसी तरह से तालाब से दोनों बच्चों के शव को बाहर निकलवाया और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा  ! घटना से पूरे गांव में मातम छाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे