Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हुड़हा गांव के चमरौरा ड्रेन पुल का प्रभारी मंत्री ने किया शिलान्यास











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़  ! प्रदेश के एन0आर0आई0, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री तथा जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने बुधवार को विकास खण्ड सदर अन्तर्गत हुड़हा गांव के चमरौरा ड्रेन पर निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास किया।






 उन्होने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि इस पुल के निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा और लोग अपने गन्तव्य स्थल पर आसानी से पहुॅच सकेगें एवं इस पुल के बन जाने से इस गांव के आस-पास विकास कार्य में तेजी आयेगी तथा शीघ्र ही इस गांव में पक्की सड़क का निर्माण भी किया जायेगा। उन्होने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने कहा था कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिये है और उनके द्वारा गरीब परिवारों के विकास के लिये अनेक योजनायें प्रारम्भ की गयी है।
समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशिहाली लाना ही  प्रधानमंत्री का सपना है। इस अवसर प्रभारी मंत्री के समक्ष ग्रामवासियों द्वारा खारा पानी की व पेंशन, शौचालय का लाभ न दिये जाने, विद्युतीकरण से सम्बन्धित समस्यायें रखी गयी जिस पर प्रभारी मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव को प्राथमिक विद्यालय में शीघ्र ही एक समरसेबुल पम्प की स्थापना करने के लिये व शौचालय, पेंशन, विद्युत विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु गांव में एक कैम्प लगाने के लिये मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामवासियों के लिये जो संचालित योजनायें है उसका शत् प्रतिशल पात्र व्यक्तियों को दिया जाये, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहने पाये। 









विधायक सदर संगम लाल गुप्ता ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि इस पुल के निर्माण से ग्रामवासियों को अनेक प्रकार की समस्याओं से निजात मिलेगी और उनके जीवन में खुशहाली आयेगी। उन्होने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने जो संकल्प लिया था कि गरीबों के जीवन में खुशहाली आये उसके अन्तर्गत ही सौभाग्य योजनार्न्तत गरीबों के घर में विद्युतीकरण व उज्जवला योजना से निःशुल्क गैस वितरण और आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत गरीब परिवार के लोगों को 5 लाख तक के ईलाज के निःशुल्क व्यवस्था की गयी है। प्रभारी मंत्री  के स्वागत अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार भी उपस्थित रहे। 








इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी तो वही मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन का विकास हो रहा है और लोग विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर हो रहे है। 









मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने प्रभारी मंत्री जी एवं आये हुये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि पुल का निर्माण कार्य जो निर्धारित समय-सीमा है उसके अन्दर ही पूर्ण करने का प्रयास किया जाये जिससे लोगों को पुल मार्ग से आने-जाने की सुविधा जल्द प्राप्त हो सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे