अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद।स्वच्छ भारत मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहा प्रदेश को शौच मुक्त करने का सपना देख रहे वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय में हजारों रुपए डकारने का मामला विकास खण्ड रूदौली के ग्राम सभा सरैठा अंतर्गत ग्राम पूरे चक्का व पूरे मांझा गांव में प्रकाश में आया है।
सुरेश चंद्र ,दरबारी लाल,दया देवी,मंशा राम,भवानी प्रसाद, राम विजय सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अपर मुख्य सचिव को दिए गए आनलाइन शिकायती पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि सरैठा ग्रामसभा के अंतर्गत आने वाले पूरे माझा चक्का बजौली गांव में प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने शौचालय के निर्माण हेतु आवंटित धन को भवानी ,जाहिर ,धामा,लालता प्रसाद ,राम आसरे ,मालिम राम सहित लगभग 11 मृतकों के नाम शौचालय आवंटित करके मृतकों के नाम पर पैसा हड़प लिया है साथ ही 22 लोगों का भी पैसा निकालने का आरोप है।
इस बाबत में पंचायत सचिव सौरभ गुप्ता ने बताया कि ग्राम प्रधान पर लगाए गए आरोप निराधार है। मृतक का रुपया निकालने के बिषय पर बताया कि जिन मृतकों की सूची में नाम था उसे लगभग दो माह पहले कैशिल करने के लिए जिलाधिकारी डा.अनिल कुमार पाठक को सूची भेज दी गई है।
उक्त लोगों के शौचालय का पैसा निकालने के बिषय पर बताया कि प्रति लाभार्थी छः हजार की दर से चेक न.022618 के माध्यम 1लाख 32 हजार रुपए सभी के खाते में ट्रांसफर किया गया है जानकारी के अभाव में लोग शिकायत कर रहे हैं।जिनका शौचालय निर्माण अपूर्ण है उनसे रिकबरी के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ