शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों द्वारा आशा बहुओं की की जा रही उपेक्षा व शोषण सहित 10 सूत्रीय समस्यात्मक मांगो को लेकर आशा बहू कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष आशा सिंह के नेतृत्व में आशा बहूओ ने शुक्रवार को एकजुट होकर सीएमओ कार्यालय पहुंची जहॉ प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याओं का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा !
इस दौरान आशा बहुओं ने कहा कि यदि मेरी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम सब समस्त आशा बहू 30 अक्टूबर को कलम बंद हड़ताल पर बैठेंगे ! आशा बहूओ की मांगों मे प्रमुख रूप से जिले में आशा मरीज लाती है तो सुशीला बिटोला मरीज को भड़का कर अपना रिश्ता बताते हुए बाहर जांच अल्ट्रासाउंड आदि सभी प्रकार की जांच बाहर करवाती हैं , बविता स्टाफ नर्स बिना पैसा लिए आशाओं का नाम डिस्चार्ज स्लिप पर नहीं अंकित करती हैं , जिले पर नॉर्मल डिलीवरी पर एक हजार रुपये लिया जाता है , सुखपाल नगर में प्रति डिलीवरी पर दो हजार रुपये लिया जा रहा है, सण्डवा चंद्रिका में पीएमबीवाई की फिटिंग में नीलम आशा को परेशान कर रही है जिसका पैसा लेती है उसकी फिटिंग पूर्ण कर देती है जैसे आरोपों को लगाते हुए अपनी 10 सूत्री समस्याओं की मांग को लेकर आशाबहू कर्मचारी संघ ने सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सौंपा !
इस मौके पर संघ की मंत्री अशोक लता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिबाला श्रीवास्तव उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी सरिता तिवारी रेखा सरोज इंदिरा यादव कोषाध्यक्ष सुनीता मौर्य ऑडिटर आशा सिंह संगठन मंत्री शोभा पाल सहित आदि आशा बहुएं मौजूद है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ