Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एबीवीपी ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की बनाई योजना













अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर के द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना तैयार की गई है । एबीवीपी द्वारा बनाई गई योजना के तहत मिशन साहसी कार्यक्रम चलाया जा रहा है । मिशन साहसी कार्यक्रम में 22 से 28 अक्तूबर तक 5000 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा । बलरामपुर जिले में प्रशिक्षण के लिये 3 केंद्र बनाया गया है । पहला केंद्र जिला मुख्यालय का सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, दूसरा केंद्र पायनियर पब्लिक स्कूल और तीसरा केंद्र तुलसीपुर तहसील मुख्यालय स्थित अखिलेश्वर तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज को बनाया गया है । तीनों केंद्रों पर 12 से 20  अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा और 22 से 28 अक्टूबर तक कुशल प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा । 






आज लघु माध्यमिक में छात्राओं के द्वारा बैठक की गई जिसमें जिला छात्रा प्रमुख दीपाली पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई और उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण देकर सशक्त छात्रा बनाने का प्रयास कर रहा है । भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है जिसमें छात्राओं की आहम  भूमिका होगी ।







 इस अवसर पर जिला सह प्रमुख डॉक्टर रामानंद तिवारी, नगर मंत्री जय शंकर मिश्रा, रूपाली पांडे, दामिनी श्रीवास्तव , मानसी राव, शिवांगी वर्मा, दिव्या सिंह, अंकिता चौधरी व रीता चौधरी सहित तमाम छात्राएं मौजूद थीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे