Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अबैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में दो दिनो में चार ग्रिफ्तार












रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में अबैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में चार लोगो को किया गया गिरप्तार।
बताते चले जनपद गोण्डा में नाजायज शराब के बिक्रेता व तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को  दिया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में हृदेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व महावीर सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन में दिनांक 11/10/2018 को का0 अनिल कुमार मय हमराह के मुखबिर की सूचना के आधार पर समय 7.45 बजे मधईपुरवा मोड पर अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने जाते समय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गयी।उक्त के सम्बन्ध में थाना तरबगंज पर मु0अ0स0 298/18 धारा 60 आब0अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।और दो दिनो में चार तस्करो पर कार्यवाही की गयी है।







गिरपतार अभियुक्तो का नाम है।जगन्नाथ पुत्र भगौती निवासी मुरली पुरवा किन्धौरा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा,दिनेश कुमार पुत्र लल्लू गौतम निवासी बरसड़ा थाना तरबगंज गोण्डा, रामसेवक पुत्र गयाबोध निवासी बढ़ई पुरवा थाना तरबगंज गोण्डा।वा उमादत्त उर्फ रज्जू पुत्र गयादत्त निवासी कडरहन पुरवा कटहा थाना तरबगंज गोण्डा।के पास से लगभग 50लीटर अबैध कच्ची शराब बरामद हुई है।

थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की अबैध शराब माफियाओ को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जायेगा।चाहे कितनी ही पहुँच का क्यो नाहो।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे