शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के उदयपुर थाना के आमीशंकरपुर गांव मे उन्नींस वर्षीय किशोर की मौत को लेकर बुधवार की शाम उपजे बवाल को लेकर अभी भी दूसरे दिन गुरूवार को भी इलाके मे तनाव बना हुआ है। हालांकि सीओ समेत कई थानो की फोर्स की मौजूदगी मे गुरूवार की सुबह परिजनो ने मृतक अर्जुन का गांव मे ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना को लेकर मृतक के पिता रामकिशुन की ओर से उदयपुर थाने मे दी गई तहरीर मे अर्जुन की मौत को लेकर आरोपियो के खिलाफ हत्या की तहरीर भी सौपी गई है। तहरीर मे कहा गया है कि उसका पुत्र अर्जुन सरोज कक्षा दस का छात्र था।
बीती नौ अक्टूबर को वह गांव के समीप मटटन नाले मे कपडा साफ करने गया हुआ था। उसके बाद अर्जुन का कोई अतापता नही चल सका। घटना केा लेकर मृतक के पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रामसजीवन कोरी के खिलाफ बेटे की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि बुधवार को अर्जुन का शव जब पीएम के बाद गांव पहुंचा तो उदयपुर पुलिस द्वारा उसकी मौत डूबने से हुई की बात कहते ही परिजन भड़क उठे। आक्रोशित ग्रामीणो ने परिजनो के साथ गांव के समीप जाम लगा दिया।
इस पर इलाकाई पुलिस ने ग्रामीणो को तितरबितर करने के लिये जब बल प्रयोग शुरू करना चाहा तो गुस्साये ग्रामीणो ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लालगंज सीओ ओपी द्विवेदी समेत कई पुलिसकर्मी ग्रामीणो के हमले मे घायल हो गये। इसके बाद पुलिस बल ने भी ग्रामीणो से मुकाबला कर स्थिति पर नियंत्रण किया। घटना की जानकारी मिलने पर जिले के एसपी देवरंजन वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल तथा एएसपीपूर्वी पूर्णेन्दु सिंह भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
गांव मे एसपी के निर्देश पर पीएसी के साथ पुलिस कैम्प किये हुये है। इधर घटना मे जख्मी सीओ व अन्य पुलिसकर्मियो द्वारा भी बुधवार की देर रात अपनी चेाटो का मेडिकल कराया गया । सूत्रो के मुताबिक अर्जुन के अंतिम संस्कार हो जाने के बाद अब पुलिस उपद्रवी ग्रामीणो पर शिकंजा कसने की तैयारी मे है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ