Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा ने हिन्दुओ को अब तक केवल ठगा है : डॉ प्रवीण भाई ताेगड़िया










वासुदेव यादव 
अयाेध्या।  अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई ताेगड़िया ने रामवैदेही खड़ेश्वरी मन्दिर नयाघाट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहाकि साै कराेड़ हिन्दूओं की इच्छा है कि अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने। भगवान राम टाट से मुक्त हों। यह वादा भाजपा विहिप बजरंग दल और आरएसएस ने सभी से किया था और सत्ता में आने के बाद इन लाेगाें ने अपना वादा छाेड़ दिया। इतना ही नही जाे लाेग इन वादा करने वाले लोगों से राममन्दिर निर्माण की बात करते हैं।







 ताे उनकाे खाना नही मिलता और रहना भी नही। यहां तक कि उनकी जुबानें बंद करवा दी जाती हैं। उसका अर्थ है कि राममन्दिर भाजपा का चुनावी मुद्दा था, जिससे हिन्दूआें काे बेवकूफ व ठगने का प्रयास किया गया।
 भाजपा अब तो हिन्दुओ को बेकूफ़ बनाकर ठग रही है व सत्ता की रसमलाई 24 घण्टे काट रही है। अयोध्या में राम भक्तो पर अत्याचार व गलत कृत्य करवा रही है। भाजपा सन्त महन्त की आवाज को दबा रही है।







 उन्होंने कहाकि यदि हिन्दूआें काे राममन्दिर के नाम पर काेई बेवकूफ बनाता है। ताे हिन्दुस्तान की जनता काे उन्हें सजा देनी चाहिए और लाेकतंत्र में सजा है वाेंट नही देना। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू है। 2019 में उसका सुफड़ा पूरा साफ होगा। बीजेपी पर सवार सत्ता का भूत अब बहुत जल्द ही उतरेगा। अयोध्या राम की है और राम भक्त राम मंदिर चाहता है, भाजपा सरकार जुमलेबाजी में डूबी है। उसको जनता ही 2019 चुनाव के चुनाव में सत्ता से हटाकर जवाब देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे