Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीकापुर में तीन अजगर निकलने से हड़कंप










अमरजीत सिंह 
फैजाबाद। बीकापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामदासपुर मझौली बंधन पांडे का पुरवा रेवती गंज मार्ग के पास तीन अजगर निकलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही आसपास के लोग उसे देखने के लिए जमा होने लगे ऐसा होता देख




उसी गांव के रहने वाले एक ग्रामीण ने 100 नंबर पर फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने तत्काल में इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम रामदासपुर मझौली गांव पहुंची जहां पर वन विभाग  और स्थानीय कोतवाली बीकापुर पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से दो अजगर को पकड़ लिया गया तीसरे अजगर को पकड़ने का अभियान काफी देर तक जारी रहा सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए दोनों अजगर की लंबाई 5 से 10 फुट तक है तीसरे अजगर को पकड़ने का अभियान   स्थानीय कोतवाली बीकापुर की टीम और वन विभाग की टीम के द्वारा जारी है





 बताया जा रहा है जो अजगर अभी पकड़ में नहीं आया है वह एक  पुलिहा में होने के कारण वन विभाग की टीम की पकड़ से अभी दूर है ग्रामीण संदीप मिश्रा राजेश भुल्लर जगदीश सोनू भारत हरिहर सूबेदार बृजेश वन विभाग व स्थानीय कोतवाली बीकापुर टीम द्वारा अभी तक दो अजगर को पकड़ने में सफलता मिली है समाचार लिखे जाने तक तीसरा अजगर पकड़ से बाहर था
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे