Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिताः ‘शाट फुट’ में बस्ती के सचिन प्रथम








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 31 वें राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में जनपद के भेलवल निवासी सचिन सिंह ने गोला क्षेपण ‘शाट फुट’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सचिन को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।






सचिन को मिली इस सफलता पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र के साथ ही अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त कर सचिन का हौसला बढाया। विक्रम सिंह के पुत्र सचिन सिंह की रूचि खेलों में हैं। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सचिन ने अनेक खिलाड़ियों को पछाडकर प्रथम स्थान हासिल किया।





 सचिन की इस सफलता पर अमर सिंह, करूणेश प्रताप सिंह, अरविन्द, अवधेश सिंह केे साथ अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि निश्चित रूप से सचिन आने वाले दिनों में राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जनपद का गौरव बढायेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे