Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अबैध कब्जा हटवाने को लेकर सरकार दावे को पलीता लगा रहे हैं तहसीलदार व हल्का लेखपाल








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। अबैध कब्जा हटवाने को लेकर सरकार दावे को पलीता लगा रहे हैं तहसीलदार व हल्का लेखपाल ताज़ा मामला रुदौली तहसील क्षेत्र जुनैदपुर गांव में देखने को मिला। जहां पर दंबगों के द्वारा खलिहान व घूर गड्ढे के जमीन पर हल्का लेखपाल की मिली भगत से लोग अपना आशियाना बना लिया है। जहां पर दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक लिखित शिकायती पत्र देकर खलिहान व घूर गढ्ढा के सुरक्षित भूमि दंबगों के मुक्त कराने की मांग की है।







        बताया जाता है कि जुनैदपुर गांव निवासी पाटनदीन, अर्जुन, रामजीत व कल्लू ने एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोटल पर शिक़ायत की। उक्त लोगों ने बताया कि गाटा संख्या 234/ 0.258 हेक्टेयर राजस्व अभिलेख में खलिहान दर्ज है। जिसमें कुछ भाग में प्राथमिक विद्यालय संचालित है और बाकी जमीन गांव के मालिक राम पुत्र राम मिलन, जगदीश पुत्र ज्वाला प्रसाद, श्रीचंद पुत्र शिवराम व अमृतलाल पुत्र राम चन्दर सहित लोगों लगभग एक माह पूर्व अबैध कब्जा कर अपना आशियाना बना लिया है। जिसमे गाय,भैंस,गोबर व धान का पुआल रख कर का अबैध कब्जा कर लिया है जिसके चलते लगभग आधा दर्जन परिवार का रास्ता बंद हो गया अबैध कब्जा करने वाले ग्राम प्रधान मो.सहीम के करीबी व दंबग बताए जा रहे हैं साथ ही बताया कि खलिहान की भूमि से अबैध कब्जा हटवाने के लिए एक माह से लगातार शिकायतों का दौर जारी है पर हल्का लेखपाल यशवंत सिंह के शासन में अतिक्रमण न होने की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।







      आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा खलिहान व घूर गढ्ढा के सुरक्षित भूमि को तत्काल खाली कराते हुए अबैध कब्जा करने वाले पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराने का पारित आदेश रुदौली तहसीलदार व हल्का लेखपाल के लिए कोई मायने नही रखता है। इस बाबत में तहसीलदार शिव प्रसाद से जब जानकारी करना चाहा तो ज़बाब न देकर कहा कि तहसील में है लेकिन जब तक मैं तहसील पहुंच कर जानकारी लेना चाहा तब तक तहसीलदार आफिस से नौ दो ग्यारह हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे