ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें गोंडा जिले के जिगना बाजार चौकी प्रभारी अखिलेश यादव का पुत्र आयुष यादव का भी चयन हुआ है।
आयुष की माँ परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। आयुष यादव एमआर जयपुरिया स्कूल बाराबंकी में कक्षा छह का छात्र है। खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्बद्ध स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफए) द्वारा 64वीं राष्ट्रीय सालेम फील्ड तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता 2018 का आयोजन भारती संस्थान शिवपुरी द्वारा किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के तीस खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें खेल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसमें आयुष यादव का नाम भी शामिल है। यह प्रतियोगिता 17 नवंबर को होनी है।
थाना मनकापुर के अंतर्गत जिगना बाजार पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव के पुत्र आयुष का नाम तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर लोगों ने प्रसंता व्यक्त की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ