अखिलेश्वर तिवारी /भानुप्रकाश तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित जीसस एंड मैरी स्कूल कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित किया प। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल सिंह, विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी ओपी सिंह रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर सर्व धर्म प्रार्थना से शुरू किया गया ।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । बच्चों द्वारा सुंदर फ्यूजन डांस प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में बच्चो द्वारा एक से बढ़कर एक संगीत समूह, नाटक, देश भक्ति गीत आदि कार्यक्रम की प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसका दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया ।
समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा 'मैथस में डब्बा गुल, कवि सम्मेलन, पंजाबी लोकनृत्य, गोविंदा बीट, के साथ ह्रदयस्पर्शी नाटक कक्षा 7 के छात्र अथर्व पाण्डेय के सहयोगी द्वारा पिज्जा डिलीवरी कार्यक्रम का प्रदर्शन कर सभी को भावविभोर कर दिया । इसी क्रम में बच्चो द्वारा सदाबहार गीतों की माला अजीब दस्तां है ये, बॉलीबुड नायिका श्रीदेवी के फिल्माये गीतों पर नृत्य किया वही इंग्लिश विंग्लिश नाटक के बाद ग्रुप डांस, गुजराती गरबा, हास्य नाटक में 'फ्री स्टाइल गवाही' के साथ बच्चो के रैंप वॉक ने सभी का मन मोह लिया ।
कॉलेज की प्रिंसिपल के बटरफील्ड ने विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों व बच्चों का आभार जताते हुए सहयोग की अपेक्षा की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राहुल सिंह ने नन्हे-मुन्ने बच्चो की प्रस्तुति व प्रतिभा देख कर बच्चो व विद्यालय प्रशासन को बधाई देते हुए कार्यक्रमों में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहने की बात कही ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सांस्कृतिक विकास भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि सीओ ओपी सिंह ने कहा की शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सांस्कृतिक विकास होना जरूरी है । साथ ही कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी को बधाई दी ।
कार्यक्रम में प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने कहा कि विद्यालय प्रशासन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के प्रतिभा को बढ़ाना है जिससे बच्चे अपनी प्रतिभा का हुनर समाज मे पर्दर्शित कर सके । कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हाशिम खान व स्वेता मिश्रा द्वारा किया गया । कार्यक्रम की तैयारी कराने में नताशा बटर फील्ड ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कॉलेज के अध्यापक, अध्यापिकाओ के सहयोग से काफी तैयारी कराने के बाद कार्यक्रम अच्छे ढंग से सफल हो पाया ।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाए, अभिभावक, बच्चे व तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ