Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कार्यकर्ताओं के दम पर 2019 में बेल्हा में खिलेगा कमल :कैबिनेट मंत्री








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ!भारतीय जनता पार्टी में नेता नहीं कार्यकर्ता होते हैं जो अपने नेतृत्व के आवाहन पर सर्वस्व अर्पण कर राष्ट्र की सेवा करते हैं ! कार्यकर्ताओं के ही दम पर 2019 में पुन: बेल्हा में कमल का परचम लहराएगा ! उक्त बातें जिला अफीम कोठी पर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में आयोजित समारोह में सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ! 







उन्होने इस दौरान जिला नेतृत्व को अपने पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का विश्वास दिलाया !इस मौके पर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि प्रतापगढ़ के कार्यकर्ताओं के आन बान शान के लिए मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ ईमानदारी पूर्वक काम करके पार्टी को नई ऊंचाई मिलने के लिए मैं रात दिन मेहनत करके काम करूंगा ! 




उन्होने कहा कि अपने से पूर्ववर्ती जिला अध्यक्षों के मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास की मूल भावना के अनुरूप जिले का वातावरण बनाऊँगा ! पूर्व जिला अध्यक्ष कार्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश नारायण मिश्र देवानंद त्रिपाठी स्वामीनाथ शुक्ला के के  सिंह अवधेश मिश्रा वरुण प्रताप सिंह श्रीमती अलका सरोज पवन गौतम बृजेश सौरभ राजेश्वर पटेल ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया ! संचालन जिला महामंत्री अशोक मिश्रा ने किया ! 






कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभय प्रताप सिंह पप्पन राजेश सिंह गिरधारी सिंह लोक सभा संयोजक कृष्ण कांत मिश्रा जिला महामंत्री राय साहब सिंह, श्यामसुंदर टाऊ, शिव शंकर सिंह संजय मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव अच्युता पाण्डेय छाया श्रीवास्तव रामबाबू नामदेव राजनारायण पासी पांडे सुनीता पांडे छेदी राम सरोज डॉ परवेज बाबा अमरनाथ विनोद शर्मा रवि गुप्ता माधुरी सिंह नगर अध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष रविंद्र पटेल कमलेश गिरी वंश बहादुर उमाशंकर पटेल प्रशांत श्रीवास्तव विजय तिवारी भाई लाल सोनी अरविंद शुक्ला लवलेश देवेंद्र प्रताप संतोष तिवारी सुशील जितेंद्र पार्टी जिला विस्तारक में सत्येंद्र नीरज आलोक दीपक योगेश शर्मा मीडिया प्रभारी गिरीश पाण्डेय सहित आदि मौजूद रहें!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे