Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नकली शराब का कारोबारी गिरफ्तार,भेजा गया जेल









मोजीम खान 
सिंहपुर,अमेठी-पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे के पर्यवेक्षण में तथा तिलोई क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान में एस ओ धीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को मेला बार धर्मे में देखभाल क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर शिवशंकर अवस्थी उर्फ गुड्डू अवस्थी पुत्र राम उजागर अवस्थी निवासी ग्राम सभा फत्तेहपुर थाना मोहनगंज के पास से 60लीटर अलग,2गैलन में,ओ पी केमिकल,127पौवा निर्मित अवैध शराब बड़े झोले में,साथ ही एक डिब्बा रंग भरा और पाँच खाली रंग के डिब्बे और पचास पौवा खाली प्लास्टिक की शीशी,1596 ढक्कन,क्यू आर बार कोड स्लिप 10,कीप एक अदद,एक एल्कोहल मीटर,रेपर 740 और 50 गत्ता खाली गैलन प्लास्टिक क्षमता पचास लीटर बरामद हुआ।






 पूछताछ के दौरान उसने बताया कि ओ पी केमिकल में पानी व कलर मिलाकर एल्कोहल मीटर से तीव्रता नापकर और उसे खाली शीशी में भरकर फुटकर के रूप में तीस रुपये से लेकर पैंतालीस रुपये तक भट्टो पर मजदूरों व होटल ढाबा में अनपढ़ लोगों को स्वयं द्वारा बनाई हुई शराब बेचता तथा नकली शराब को असली दिखाने के लिये उस पर फर्जी बारकोड व फर्जी कम्पनी का रेपर शीशीयो पर लगाकर बेचता था नकली शराब के कारोबार से ही उसका जीवन यापन करता था । 







पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे