Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुआल में अबोध बालिका को दबाकर किया आग के हवाले












कटरा बाजार पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
  ए. आर. उस्मानी/ मोहम्मद इरफान
गोण्डा। एक अबोध बालिका को पुआल के ढेर में छुपा कर उसमें आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका के जल जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, मगर पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की तहरीर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 







    थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम कौड़हा जगदीशपुर के मजरा पूरे मुहम्मदपुर निवासी जनकलली ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि बीते 21 नवम्बर को उसकी 5 वर्षीय पुत्री शिवानी दरवाजे के सामने खेल रही थी। आरोप लगाया है कि गांव की ही दो महिलाएं आईं और उसे पकड़ ले गयीं। एक ने उसे पुआल के ढेर में दबोच लिया और दूसरे ने उसमें आग लगा दिया। अबोध बालिका जलते हुए पुआल से अपना बचाव नहीं कर सकी।






वह चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए और उसे आग से बचाए,  मगर तब तक वह गम्भीर रूप से झुलस कर घायल हो चुकी थी। परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवा रहे थे, जहांं इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना की तहरीर कटरा बाजार थाने पर दी गई, लेकिन पुलिस रिपोर्ट न दर्ज करके सुलह कराने का दबाव बना रही है। सीओ जटाशंकर राव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी यदि ऐसा है तो कार्रवाई अवश्य होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे