शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के तत्वाधान में अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के सौजन्य से एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा सीपीआर कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन ट्रेनिंग का आयोजन रविवार को नगर के एक मैरिज हाल में आयोजित किया गया ! शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी शंभू कुमार ने किया ! इस मौके पर डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य का महत्व सबसे पहले और सब उसके बाद आता है !
अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना मनुष्य की पहली प्राथमिकता है।लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना चाहिए।शिविर में जनरल फिजिशियन हृदय रोग विशेषज्ञ उदर रोग विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट मस्तिक एंव रीड रोग विशेषज्ञ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ तथा आहार विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी ! शिविर में रक्तचाप रक्त शर्करा तथा ईसीजी जांच भी निःशुल्क की गई ! आयोजित उक्त शिविर में कुल 200 मरीजों का उपचार किया गया एंव उन्हें परामर्श दिया गया !
शिविर के अंत में आकस्मिक स्थिति में सीपीआर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन ट्रेनिंग दी गई ! इस दौरान उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने समाधान किया ! शिविर के आयोजन में अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के डॉ चंद्रशेखर डॉ गनेश सेठ मधुरेश ठाकुर सौरभ सिंह डॉ राजीव अग्रवाल डॉ मोहित राव डॉ मुदित मिश्रा अनुप्रिया आहार विशेषज्ञ डॉ विवेक सहित आदि चिकित्सकों का सहयोग रहा !
शिविर में रोटरी डॉ शिवमूर्ति मौर्य डॉ घनश्याम अग्रवाल शरद केसरवानी रामजी जयसवाल कौशल कुमार श्रीवास्तव अख्तर मसूद श्रीमती पूनम केसरवानी अश्वनी केसरवानी श्रीमती अरूणा खंडेलवाल नवनीत श्रीवास्तव उमेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे !
शिविर के सीपीआर ट्रेनिंग सत्र में बारे में लायंस अध्यक्ष डॉ पीयूष कान्त शर्मा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ अविनाश श्रीवास्तव सखी ग्रुप से श्रीमती चंचल खंडेलवाल श्रीमती नीरजा खंडेलवाल श्रीमती अल्का खंडेलवाल शिवानी मातनहेलिया श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता श्रीमती कविता केसरवानी डॉ अनुश्री केसरवानी आदि मौजूद रहे !



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ