शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! देश में सभी के साथ समान कानून व्यवस्था ही प्राथमिकता है ! उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने रविवार को नगर स्थित प्रताप सदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही ! उन्होंने कहा कि आगामी 30 नवंबर को मेरे राजनीतिक जीवन का 25 वर्ष पूरा हो रहा है ! ऐसे में 30 नवंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित रमाबाई मैदान में रैली का आयोजन कर रहे हैं !
उक्त रैली में अपनी नई पार्टी की औपचारिक घोषणा भी करेंगे ! राजा भैया ने कहा कि दलित विरोधी नहीं हूं लेकिन दलित अफसर शाह का अलग समाज होता है वह लोग अपने समाज में ही शादी विवाह करते हैं ! ऐसे में दलित अफसरशाह जो एक बार आरक्षण की सुविधा पा चुके हैं उनकी संतान को आरक्षण के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए! इससे दलित समाज में जिसे अभी तक आरक्षण की सुविधा का लाभ नहीं मिला है उन्हें भी यह लाभ मिल सकेगा !
उन्होंने कहा कि रैली में उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब हरियाणा पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लोग जुटेगे ! राजा भैया ने कहा कि समाज में असमानता के कारण बिखराव हो रहा है जो कि ठीक नहीं है! सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा एवं कानून की व्यवस्था प्राथमिकता है ! यह सुविधाएं सभी को समान रूप से मिलनी चाहिए ! उन्होंने कहा कि दुर्घटना हत्या बलात्कार आदि घटनाएं होने पर परिवार चाहे जिस जाति व वर्ग का हो सभी को समान कष्ट होता है ! ऐसी घटना होने पर सरकार एससी / एसटी को साढे आठ लाख रुपए मुआवजा देती है जबकि ऐसी घटना होने पर सभी जातियों को मुआवजा मिलना चाहिए ! अपराध पीड़ित चाहे जिस भी जाति का हो उसे समान मुआवजा मिलना चाहिए ! राजा भैया ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण दिया जाना गलत है !
योग्यता एवं वरिष्ठता के आधार पर नौकरी में पदोन्नति किया जाना चाहिए ! पदोन्नति में दलित और नान दलित को समान अवसर दिया जाना चाहिए ! उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर शहीद होने वाले जवान को एक करोड़ मुआवजा दिया जाता है यह मुआवजा जाति और धर्म के आधार पर नहीं बल्कि सभी शहीद होने वाले जवानों को मिलना चाहिए ! राजा भैया ने कहा कि किसानों को बिजली पानी एवं खाद की सुविधा समय से दिया जाना चाहिए जिससे उन्हें फसल में उत्पादन का उचित मूल्य मिल सके ! नहर बनने के साथ ही उसकी सफाई भी होनी चाहिए जिससे उसमें पानी पहुंच सके और किसान अपने खेतों में समय समय से सिंचाई कर सके !
राजा भैया ने कहा कि तीन विकल्प निर्दलीय व स्वयं दल बनाना एंव किसी दल में शामिल होने का देकर सर्वे कराया था इससे नया दल बनाने के प्रति जनता में अधिकता रही! इसीलिए नया दल गठित करने का निर्णय लिया है ! उन्होंने कहा कि संभावना है कि उनके नए दल का नाम जनसत्ता दल या पार्टी होगी ! इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र सिंह सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ केएन ओझा पूर्व विधायक हाजी मुन्ना लाल साहब एमएलसी मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा सहित आदि लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ