अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।अयोध्या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें आज मंदिर बनाने की तारीख चाहिए। पहले मंदिर कब बनाओगे वो बताओं, बाकी बातें तो बाद में होती रहेंगी। आज मुझे तारीख चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर कोई राजनीति करने नहीं आया हूं। मैं सोए हुए कुंभकरण (सरकार) को जगाने आया हूं। किए गए वादे को पूरा करना भी हिंदुत्व है।
उद्घव ने कहा कि राममंदिर निर्माण को लेकर एक लंबे समय से वादा किया जा रहा है लेकिन न कानून लाया जा रहा है और न ही सरकार कुछ करती दिखाई दे रही है। सब कोई चाहता है कि राममंदिर बने। हम सब मिलकर बनाएंगे तो मंदिर जल्दी बन जाएगा। ठाकरे ने कहा कि पहले अटल जी की केंद्र में सरकार थी। मिलीजुली सरकार में राममंदिर को लेकर कानून बनाना एक कठिन काम हो सकता है। पर अब तो केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। अब राममंदिर निर्माण हो ही जाना चाहिए।
ठाकरे ने कहा कि मैं वचन देता हूं कि राममंदिर बनेगा तो मैं रामभक्त बनकर रामलला के दर्शन करने आऊंगा। लक्ष्मण किला मैदान में आयोजित आशीर्वाद सभा में उद्घव ठाकरे अपने परिवार सहित पहुंचे और गणेश पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभा में संतों के साथ बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे। उद्घव ठाकरे के अयोध्या पहुंचते ही नगर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मुख्य मार्ग पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। दूसरी सड़कों से लोगों को मोड़ा जा रहा है। मुख्य सड़क प्रतिबंधित होने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा
उद्धव ठाकरे का बयान
मैं यहां प्रभु राम के दर्शन करने आया हूं।बाला साहब दा कहते थे हिंदुत्व हमारी सांसे।हमारी सांसों में हिंदुत्व। मैं आ रहा था। कुछ लोगों को आपत्ति हुई।उन्होंने कहा कि आप अयोध्या को जा रहे हैं चुनाव हो रहा है इसलिए जा रहे हैं। यहां मैं राजनीति करने नहीं आया हूं।एक विरासत एक विचारधारा उसे यहां लेकर आया हूं और आज का दिन मेरे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। माना जाता है कि जिसे एक संत का आशीर्वाद मिलता है वो भाग्यशाली होता है। मुझे मेरा भाग्य कितना है हजारों की संख्या में संतों ने मुझे आशीर्वाद दिया है। यहां आने का उद्देश्य मेरा शुद्ध है। मैं कोई लड़ाई करने नहीं आया हूं। हम सब का कर्तव्य हर देशवासी इस देश का हर हिंदू यह चाहता है कि अयोध्या में राम का मंदिर होना ही चाहिए।आज तो मैं सिर्फ सोए हुए कुंभकरण को जगाने आया हूं।कुंभकरण रामायण में ही नहीं थे आज भी हैं। वह 6 महीने सोते थे माने जाते थे आज के कई तुम पिछले 4 सालों से सोए हुए हैं।उनको मैं जगाने आया हूं।यादों को निभाना। यह भी हमारा हिंदुत्व है। जो वादा करते हैं जो वचन देते हैं वह हमारा हिंदुत्व है। उसे निभाना चाहिए और चलो सब लोग मिलकर मंदिर बनाते हैं।
मंदिर बनने के बाद वचन देता हूं। रामलला के दर्शन करने आऊंगा। अब हम इंतजार नहीं कर सकते। बहुत साल दिन और महीने गुजर गए। मंदिर वहीं बनाएंगे मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे हमें आज मंदिर बनाने की तारीख चाहिए।पहले मंदिर कब बनाओगे वह बताओ बाकी बात बाद में होगी।आज हमें तारीख चाहिए। चलो उस वक्त अटल जी की मिलीजुली सरकार थी न ही उस वक्त मंदिर का मुद्दा उठाना शायद कठिन हो सकता था लेकिन आज की सरकार ताकतवर सरकार है।उत्तर प्रदेश की सरकार हमारे मित्र के हाथ में। केंद्र की सरकार भी है। चलो जो कुछ करना है करो। आदेश लाना चाहते हो तो कानून बनाओ। मेरे साथ जितने सांसद हुए हैं मैं आज कह देता हूं राम मंदिर के लिए श्री राम मंदिर के लिए कानून लाना चाहते हो तो पार्टी शुरू से उसका समर्थन करेगी और जरूर करेगी और यह मामला श्रद्धा का मामला है और अदालत के तौली माफी नहीं जा सकती।मैं यहां सिर्फ उनको भूले हुए वादों को याद दिलाना है।इस देश और विश्व का जितना भी हिंदू है आपके साथ खड़ा होगा।कंधे से कंधा मिलाकर मंदिर बनाने के लिए।अगर मंदिर बनाने के लिए हिम्मत लगती है कहा जाता है कि सीने में दम होना चाहिए कितना बड़ा सीना।उसका मतलब नहीं होता। सीने में दिल और हृदय होना चाहिए और वह इधर भी मर्द का होना चाहिए सारे मर्द इंतजार कर रहे हैं मैं तो यही आज सिर्फ यही कहूंगा कि पूरे देश में भाई पुरानी बात याद आ गई। अटल जी ने कहा था अब हिंदू चुप नहीं बैठेगा हर कदम आप से सवाल पूछेगा
25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में होने वाली धर्मसभा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में करीब दो से ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम का आयोजन नगर के रामघाट चौराहा स्थित बगिया पर होगा।
धर्मसभा की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। एक घंटे तक संगीत कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे संतों व विहिप के पदाधिकारियों का उद्बोधन शुरू होगा। जिसे मुख्य रूप से रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास , हरिद्वार के महंत सत्यनिष्ठा जी महाराज, चित्रकूट धाम के महंत श्री राम भद्राचार्य जी महाराज और विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय सम्बोधित करेंगे। उद्बोधन का कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के लिए कुल 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कार्यक्रम में करीब 10 हजार बाइक, आठ हजार कार, छह हजार बसों से रामभक्त आएंगे। बाकी का आगमन ट्रेनों से होगा। धर्मसभा के लिए अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरे नगर में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ