दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।मनकापुर मार्ग पर गडरही के पास आजाद नगर चौराहे गन्ने का ट्राला और मोटरसाइकिल से हुई भिड़ंत बड़ा हादसा हुआ।हादसे मे मोटरसाइकिल पर बैठी 8 वर्षीय बालिका अंजुम पुत्री फारूक ग्राम खराहना सादुल्लानगर की मौके पर मौत हो गई।
तथा दो अन्य लोग घायल हो गये।मोटरसाइकिल चालक आशिक अली ग्राम समरूपुर ने बताया की वह अपनी बुआ जुगना तथा उसकी दो बेटियों को अपने बजाज डिसकवर मोटरसाइकिल से छपिया थाना क्षेत्र के बैदौली गांव मे एक रिश्तेदार के घर शादी मे जा रहा था।रास्ते मे मनकापुर मसकनवा मार्ग पर आजाद नगर के पास गन्ने से लदी टैक्टर ट्राला के चपेट मे आ गया।जिससे अंजुम 8 वर्ष की ट्राला के पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी।गम्भीर रूप से घायल आशिक अली को उपचार के लिये मसकनवा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।
जहां काफी चोटें आने के कारण उसे प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज मसकनवा उप निरीक्षक सुनील गौड़ अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया की ट्रेक्टर ट्राला को कब्जे मे ले लिया गया है।आगे की कार्रवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ