Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अध्यादेश लाओ और राममंदिर बनाओ:उद्धव ठाकरे












अमर जीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं कल से अयोध्या में हूं बहुत अच्छा लगा और मेरी अयोध्या यात्रा सफल हुई अयोध्या में सबका सहयोग मिला साथ ही सरकार और पुलिस-प्रशासन का सहयोग मिला। अयोध्या के संतों ने मुझे कल ही आशीर्वाद दे दिया था।संतों के आशीर्वाद से ही मंदिर निर्माण सम्भव है




चुनाव के दौरान लोग राम-राम करते हैं लेकिन चुनाव बाद लोग आराम करते हैं
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रामलला का मंदिर नहीं बना दुख की बात है मंदिर था है लेकिन दिख नहीं रहा





शिवसेना हिंदुत्व के लिए साथ दे रही है और आगे भी शिवसेना साथ देती रहेगी
सरकार को आड़े हाथ  लेते हुए कहा कि अध्यादेश लाओ और राममंदिर बनाओ जैसे भी हो राममंदिर का निर्माण होना ही चाहिए।हिंदुओं में आत्मविश्वास बाला साहेब ने पैदा किया अटल जी ने कहा था हिंदू मार नहीं खाएगा श्री ठाकरे ने कहा कि रामलला के दर्शन करते समय बहुत दुख हुआ मुझे ऐसा लग रहा था मंदिर नहीं जेल जा रहा हूं चुनाव के दौरान राम नाम लेना बंद करें कोर्ट के फैसले का इंतजार है तो कहो या फिर जनता को बताओ हम नहीं बना सकते आज की सरकार बहुत मजबूत है सरकार चाहे तो मंदिर बन जाएगा अयोध्या में मेरा छिपा एजेंडा नहीं है हिंदू ताकतवर हुआ है चुप नहीं रहेगा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणापत्र में था भव्य राममंदिर निर्माण था अगर सम्भावनाएं नहीं तो राम नाम मत लो सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था मंदिर निर्माण होगा अब हर हिंदू मंदिर के लिए कब तक इंतजार करे उन्हें के बातों का जबाव मांग रही है सरकार बने या ना बने मंदिर बनेगा।मंदिर नहीं तो शायद दोबारा सरकार नहीं अध्यादेश लाओ शिवसेना साथ देगी संसद का एक सत्र बचा हुआ है सरकार ने 4 साल में कोई प्रयास नहीं किया अगर सम्भावनाएं नहीं तो राम का नाम मत लो। और अब कोई हिन्दू धर्म मंदिर के नाम पर भाजपा के झांसे में नहीं आने वाला है। अगर चुनाव से पहले मंदिर निर्माण कार्य शुरु नही हुआ तो शिवसेना खुद भाजपा के बिरोध में चुनाव में ताल ठोकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे