Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोटरी क्लब में आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर










अखिलेश्वर तिवारी 
अग्नि पीड़ितों को वितरित किए राहत सामग्री व कपड़े
बलरामपुर ।। जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं व निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी पब्लिक स्कूल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया । 




रोटरी क्लब द्वारा संचालित रोटरी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित फ्री हेल्थ कैंप में लगभग एक सौ पुलिस कर्मियों तथा उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टर वाईपी गुप्ता, डॉक्टर कौशल्या गुप्ता व प्रांजल त्रिपाठी द्वारा किया गया । साथ ही आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की गई । 




इसके अलावा रोटरी क्लब द्वारा विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम गहनवा में गत दिनों हुए अग्निकांड में जलकर तबाह हुए 32 परिवारों को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए राहत सामग्री से भरा एक खेप रवाना किया गया । क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि राहत सामग्री में खाने पीने की आवश्यक सामग्री, राशन, कपड़े तथा कंबल शामिल है जिसे पीड़ित परिवारों को प्रदान किया गया ।

                     


 रोटरी क्लब के सेक्रेटरी रोटेरियन अनूप सर्राफ ने बताया की क्लब द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप तथा विभिन्न प्रकार के देवीय आपदा में प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य व अन्य समस्याओं से संबंधित आयोजन संपादित कराए जाते रहते हैं । आज रोटरी पब्लिक स्कूल में पुलिस कर्मियों तथा उनके परिजनों के  लिए  निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया ।




 वहीं दूसरी ओर गत दिनों विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम गोहनवा में हुई भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 32 परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए क्लब के सदस्य व पदाधिकारी गोहनवा गांव पहुंचे और वहां पर पीड़ित परिवार को खाने पीने के सामग्री, राशन, पहनने के लिए कपड़े तथा ठंडक से बचने के लिए कंबल वितरित किए ।




इस कार्य के लिए गांव के तमाम ग्राम वासियों द्वारा क्लब के प्रशंसा की गई है । स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया । इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जितेंद्र बहादुर सिंह, रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंघल, संरक्षक डॉक्टर वाई पी गुप्ता, डॉक्टर कौशल्या गुप्ता, डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी, ताराचंद्र अग्रवाल, सरदार अमरजीत सिंह, संजय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रवि सिंह तथा अभय पाल सहित तमाम रोटेरियन व पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।





 मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने क्लब के इन सामाजिक कार्यों के लिए सराहना की तथा बधाई दी और आशा व्यक्त की कि आगे भी ऐसे ही कार्य संपादित कराते रहेंगे । उन्होंने आश्वस्तत किया की पुलिस की ओर से जो भी आवश्यक होगा सहयोग प्रदान किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे